
MADHUBANI:- बिस्फी के परसौनी गांव में नाबालिग से यौनाचार, आरोपित आमिर, उसका भाई कामील सहित 4 नामजद
मधुबनी- 13 अगस्त। नाबालिग से यौनाचार मामले में मो. आमिर उर्फ लड्डन सहित अन्य लोगों पर महिला थाना मधुबनी में प्राथमिक दर्ज हुई है। आरोपित पतौना ओपी क्षेत्र के परसौनी गांव का निवासी है। प्राथमिकी के अनुसार 24 जुलाई 2023 की रात करीब नौ बजे आमिर ने 17 वर्षीय एक बच्ची को झाड़ी में ले जाकर उसके साथ यौनाचार किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और मौके पर आरोपित को दबोच लिया। घटना को लेकर ग्रामीण पंचायत में आरोपित ने पीड़ता लड़की के साथ शादी करने का भरोसा दिया, उसके बाद लोग उसे मुक्त कर दिया। शादी करने के समर्थन में बेनीपट्टी कोर्ट जाकर आरोपित ने शपथ पत्र भी बना दिया। बाद में आरोपित ने शादी से इनकार कर दिया। प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता के घर के लोग आरोपित के घर पहुंचकर शादी की बात कही, तो आरोपित का भाई मो. कामील,मां फुल बीबी और उसकी भाभी समा प्रवीन ने तीन लाख रुपये एवं बाईक की मांग करने लगे। डिमांड पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ता के पिता ने महिला थाना मधुबनी में घटना को लेकर प्राथमिक की दर्ज करायी है। इधर महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



