बिहार

MADHUBANI:- बिस्फी के तेघड़ा में पति ने की पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति सहित तीन गिरफ्तार

मधुबनी- 26 अप्रैल। पतौना थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। 25 वर्षीय सोनी देवी की तेज हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपी मृतका के पति रीतलाल यादव को जीरो माइल चोक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सास और अन्य एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मृतका के चाचा देवसुंदर यादव ने बताया कि सोनी की शादी चार साल पहले हुई थी और नौ महीने पहले ही उसने एक बेटे को जन्म दिया था। इलाज से लेकर डिलिवरी तक का सारा खर्च मायके वालों ने उठाया था। हाल ही में ससुराल पक्ष ने बच्चे की बिदागरी करवाकर उसे साथ ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले सोनी का फोन छीन लिया गया था और उससे संपर्क टूट गया था। देवसुंदर यादव ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि सोनी की हत्या कर दी गई है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि शव को खेत में ले जाकर जलाने की कोशिश की जा रही है। साक्ष्य मिटाने के लिए चीनी और गोइठा आदि लाए गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, सोनी देवी की हत्या किसी तेज धारदार हथियार, संभवतः कुदाल से की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतका की चाची ने बताया कि वह मां की एकलौती बेटी थी और घरवालों ने बहुत अरमानों से उसकी शादी की थी। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है और लोग दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पतौना के थानाध्यक्ष राजकिशोर पंडित ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर सुचना मिलते ही डीएसपी निशिकांत भारती ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही डीएसपी ने स्थानीय थाना पुलिस को कई जरूरी निर्देष दिया। वहीं डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button