बिहार

MADHUBANI:- बिस्फी के जगवन पश्चिमी पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, मौके पर DM ने कहा- जनसंवाद से प्राप्त सुझाव व फीडबैक जिला प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण

बिस्फी/मधुबनी-03 अक्टुबर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा सहित कई वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के जगवन पश्चिमी पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय आमलोग सैकड़ों की संख्या सहित उपस्थित हुए। कार्यक्रम मे कई लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव साझा किया एवं फीडबैक भी दिया। जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ बिस्फी प्रखंड में विकासात्मक और लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना एवं उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक जिला प्रशासन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की सरकार विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं की जानकारी अत्यंत जरूरी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचायें, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराबबंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक,महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आयी है। भ्रुण हत्या पर रोक लगी है, कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन,दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है। हर घर नल का जल एवं घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गॉव,समृद्ध गॉव के तहत ई-रिक्शा,पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। सोख्ता,जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर,व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आयी है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लायी है। सतत जीविकोपार्जन योजना एवं जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है। लोगों में खुशहाली आयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होने कहा कि यह जनसंवाद कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। तथा इसमें आम जनता को सभी महत्वपूर्ण विभागों के कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है। शिक्षा,कृषि,स्वास्थ्य,समाज कल्याण,आपदा प्रबंधन,अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण,पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण,सहकारिता,पंचायती राज,ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य,उद्योग,ऊर्जा,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,जल संसाधन,पथ निर्माण,परिवहन,पशु एवं मत्स्य संसाधन,गृह,लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन विभाग की जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना,बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,कुशल युवा कार्यक्रम,जल-जीवन-हरियाली अभियान,मुख्यमंत्री उद्यमी योजना,मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना,बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम,हर घर नल का जल,मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना, जलवायु अनुकूल खेती सहित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। लाभार्थियों द्वारा अपना अनुभव साझा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र जिले वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध है। प्रावधानों के अनुरूप आपको उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त विशाल राज,अपर समाहर्ता नरेश झा,एसडीओ बेनीपट्टी कुमारी मनीषा,डीपीआरओ परिमल कुमार,सिविल सर्जन मधुबनी,ओएसडी अमेत विक्रम बेनामी,डीटीओ मधुबनी,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसडीएम मनीषा कुमारी,एसडीपीओ नेहा कुमारी, डीसीएलआर राजू कुमार,वरीय समाहर्ता सह सीओ नसीन कुमार निशांत,बीडीओ मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार निराला, बेनीपट्टी बीडीओ रवि रंजन, बीपीआरओ चंद्रदेव प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमला कुमारी, महेश पासवान,सीडीपीओ सुशीला कुमारी, कृषि पदाधिकारी गोपाल शंकर पाठक, पीओ जीवन चंद्रा,एमओ धीरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार राय प्रहलाद शर्मा, मुखिया राजेंद्र पासवान,सुनील कुमार चौधरी,मो अब्बू, समाजसेवी मदन यादव सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आमजनों ने भाग लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button