
MADHUBANI:- बिस्फी के छछुआ में आपसी रंजिश में पूर्व पंस सदस्य की हत्या, एक गिरफ्तार
मधुबनी- 28 जून।बिस्फी थाना क्षेत्र के सिंघासो पंचायत के छछुआ गांव में आपसी रंजिश को लेकर शुक्रवार के सुबह में जमकर मारपीट की घटना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य नसीम अहमद हत्या कर दी गयी। मृतक के परिजन ने बताया कि वे अपने घर से निकल कर गांव में कहीं जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग पहले से घात लगाकर एक घर में बैठे थे। जैसे ही वे उस घर के सामने पहुंचे, उसी क्रममें वे लोग नसीम अहमद पर लाठी,डंडा और तलवार से हमला कर दिया। जिस हमले में नसीम अहमद गंभीर तौर पर जख्मी हो गये। जिसे परिजनों ने तत्काल पीएचसी बिस्फी ले गए। जहां पीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर सदर अस्पताल मधूबनी रेफर कर दिया गया। परंतू उनकी मौत रास्ते में ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पूलिस बल के साथ गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। वहीं मृतक के पुत्र मो. शमसाद के लिखित आवेदन पर कौसर सहित आठ व्यक्ति को आरोपी बनते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी कौसर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।



