
MADHUBANI:- बारिश से किसानों का भारी नुकसान, खेतों में लगी फसल बर्बाद
मधुबनी- 21 मार्च। मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में बुधवार एवं गुरुवार को हुई बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसल काफी नुकसान हुआ है। वहीं आम में फूल लगे और साग सब्जियों को भी नुकसान हुआ है। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के जफरा पंचायत स्थित मोकदमपुर गांव निवासी प्रगतिशील किसान कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा,परसौनी के किसान अखिलेश झा, रहिका प्रखंड क्षेत्र के ईजरा के किसान मंजर हुसैन, जियाउर रहमान कारी, लक्ष्मी साफी आदि ने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह नुकसान हो गया है। खेत में लगे मक्का की भी नुकसान देखा जा रहा है। सहजन, नींबू, आम,लीची फसल के फूल बारिश के कारण काफी मात्रा में झड़ गए हैं। जिसे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। किसान के खेतों एवं दरवाजे पर रखें मशुर के अलावे खेसारी,सरसों जो पक चुके थे, उसमें नुकसान देखा जा रहा है। तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई है जिससे मूंग की खेती के लिए अच्छा हुआ है। गुरुवार को भी बारिश,गर्जन,तेज हवा के साथ वर्षा हुई। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मूंग की खेती के लिए अच्छा समय है। वहीं जिस क्षेत्र में नुकसान हुआ है, उसके लिए प्रखंड कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार को नजर रखने को कहा गया है।



