बिहार

MADHUBANI:- बाईक की आमने सामने टक्कर में नरसाम के युवक की दर्दनाक मौत

मधुबनी- 27 फरवरी। रहिका थाना क्षेत्र के मधुबनी-रहिका मुख्य सड़क पर जीवछ पुल के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाईक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि गंभीर रुप से जख्मी हो गये। दुसरे बाइक चालक भी दुर्घटना सें गंभीर रुप से जख्मी हुए। मिली जानकारी के अनुसार बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के नरसाम निवासी विजय पासवान के पुत्र विक्की कुमार एवं सोनु कुमार बाइक से कुछ काम के लिए मधुबनी गये थे। मधुबनी से काम संपादन कर घर लौटने के दौरान जीवछ नहर पुल के  समीप रहिका से मधुबनी की ओर जा रहे एक बाइक की टक्कर में 19 वर्षीय विक्की कुमार से हो गयी। विक्की कुमार घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर सवार सोनू कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिसका इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं भच्छी गांव निवासी बाईक सवार अरुण कुमार झा भी गंभीर रुप से जख्मी है। स्थानीय लोगों ने रहिका थाना पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी और उसके आलावे मृतक के मृतक के परिजन को भी घटना के संबंध में बताया। घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर रहिका-मधुबनी मुख्यसड़ को घटना स्थल पर जाम कर दिया। आक्रोशितों का कहना था कि प्रशासन मृतक के परिजन को मुआवजा देने का लिखित अश्वासन दें, तब जाम को हटाया जाएगा। वहीं प्रषासन के आष्वासन के बाद देर शाम को जाम हटाया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button