बिहार

MADHUBANI:- बाइक चोर की पोल में बांधकर पिटाई, बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बचाई आरोपी की जान

मधुबनी- 06 मई। हरलाखी स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में हुई बाइक चोरी मामले में बाइक के मालिक ने दरभंगा से एक चोर को बाइक समेत पकड़कर फुलहर गांव लेकर आया। उसके बाद उक्त चोर को ग्रामीणों ने पोल में बांधकर जमकर कुटाई की। इधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तथा कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के चुंगल से बचाकर उक्त चोर को बाइक समेत हिरासत में लेकर थाना ले गये।

जानकारी के अनुसार विगत 23 अप्रैल को फुलहर गांव निवासी लटू यादव की बाइक रात को दरवाजे से चोरी हो गया, जिसके बाद घटना की लिखित शिकायत थाने में दे दी। इधर शुक्रवार की सुबह बाइक मालिक ट्रक से बालू लेकर फुलहर गांव आ रहे थे। इसी क्रम में दरभंगा जिला के कमतौल में एक युवक को बाइक पर देखा। उसके बाद उन्होंने ट्रक को रोककर उक्त बाइक चोर को पकड़कर फुलहर गांव लेकर आ गया। तथा उसकी जमकर कुटाई कर दी। बाइक चोर की पहचान दरभंगा जिला के कमतौल निवासी राकेश कुमार के रूप में किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button