
MADHUBANI:- बाइक के आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर
मधुबनी- 27 दिसंबर। बाइक के आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक को मौत हो गया। जबकि दूसरे बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज दरभंगा के डीएमसीएच चल रहा है। यह सड़क दुर्घटना नजीरपुर पोखर पुलिया मोड़ के पास शुक्रवार कि दोपहर हुआ है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मच्छ्टा गांव निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुआ है। जबकि घायल दीपक मंडल के रूप में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गया। जिसमे कन्हैया कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। जबकि दीपक मंडल बुरी तरह घायल हो गया। घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर को लेकर डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर शव को पोस्ट मार्टम हेतु राजनगर थाना की पुलिस कागजी प्रकिया कर भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कन्हैया कुमार की शादी दो महीने बाद होनी थी। परंतु उक्त युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जो परिवार के लिए काफी दुखद है। इधर राजनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल किया जा रहा है। जबकि दोनों बाइक को जप्त कर लिया गया। आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।



