बिहार

MADHUBANI:- बलिया पंचायत में डब्लूपीयू का उद्घाटन, मौके पर बोल DM, कहा- लोहिया स्वच्छता अभियान बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना, सहयोग की अपील

मधुबनी- 06 जनवरी। रहिका प्रखंड क्षेत्र के बलिया पंचायत में शनिवार को लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत नव निर्मित डब्लूपीयू का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा,उप विकास आयुक्त विशाल राज,बीडीओ निरंजन कुमार,प्रखंड समन्वयक रूबी कुमारी एवं मुखिया अनिल चैधरी ने संयुक्त तौर पर किया। मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि लोहिया स्वच्छता अभियान एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। गांव के स्वास्थ्य से सीधा इसका अभियान का संबंध है। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत एवं गांव को स्वस्थ्य बनाने में हर कोई सहयोग करना चाहिए। क्योंकि अगर पंचायत एवं गांव स्वस्थ्य रहेगा, तो हर तरह की बीमारियों से हम-आप सरक्षित रहेंगे। वहीं आम लोगों को जागरूक करते हुए उपविकास आयुक्त विषाल राज ने कहा कि प्रति परिवार उपभोक्ता शुल्क प्रत्येक महीना जमा करना होगा। जिससे स्वच्छता कर्मियों को मानदेय दिया जा सके। सूखा एवं गीला कचड़ा को अलग-अलग रखने की आवश्यकता है। इस कचरा के प्रबंधन से खाद का निर्माण किया जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार ने कहा कि वार्ड में बैठककर सभी लोगों से अनुरोध किया जायेगा कि उपभोक्ता शुल्क ससमय पर प्रति महिना जमा करें। मौके पर जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेष कुमार झा,मुखिया मो. सनाउल्लाह,मुखिया एकरामुल होदा,उप मुखिया रामबहादुर,सरपंच रामरतन राम,वार्ड सदस्य उषा देवी सहित सभी वार्ड सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि व कर्मी मौजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button