
MADHUBANI:- बच्चों के विवाद में बहु की हत्या, घटना के बाद हत्यारा चचेरा ससुर फरार, ग्रामीणों में आक्रोश
मधुबनी- 14 जुलाई। जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गोट पुर्वी टोल में बच्चों के आपसी विवाद में धर्मेंद्र यादव की पत्नी 28 वर्षीय रिंकू देवी की चेहरे ससुर मुक्ति नारायण यादव ने कुदाली से कटकर हत्या कर दिया। मिली जानेकारी के अनुसार बच्चों के बीच को लेकर आपसी विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर चेहरे ससुर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलुआही के थानाध्यक्ष सपन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को रस्सी से बेरीकेटिंग कर दिया। जहां जांच के लिए एफएसएल की टीम आई और घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा करके ले गयी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति धर्मेद्र यादव रूस में रहते हैं। मृतिका घर पर अकेली ही रहती थी, उसके पास तीन बच्चा हैं। जिसमें दो लड़की एवं एक वर्ष को छोटा लड़का है। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ लग गई। मृतका के मायके खजौली थाना क्षेत्र के बिरौल गांव में पड़ता है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता पहुंचे और छोटे-छोटे बच्चों को देखकर रोने लगे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोशित व्यक्त है। घटना के तुरंत बाद हत्यारा घटनास्थल से फरार हो गया। कलुआही के थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता खजौली थाना के बिरौल निवासी रामखेलावन यादव के बयान पर मृतका के चचेरा ससुर मुक्ति नारायण यादव के विरुद्ध कांड दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।