मधुबनी- 17 नवंबर। हरलाखी प्रखंड के उमगांव स्थित किसान भवन में पार्टी के वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार जदयू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व सक्रिय सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बार पुनः प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रमोद गुप्ता को मनोनीत कर लिया गया। इस संबंध में जिला उपाध्यक्ष सह चुनाव पर्यवेक्षक गुलाब साह व निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अब्दुल सुब्हान उर्फ सितारे ने श्री गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने व कार्यकर्ताओं के सुख दुख में कार्य आने का परिणाम है कि एक बार पुनः प्रमोद गुप्ता को निर्विरोध चुना गया है। वहीं जदयू नेता युगल किशोर यादव, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ के सरिता देवी, डोमा पासवान, अनीश कुमार, राम दल खतबे, रामकिशोर महतो, युगेश्वर दास, मो आलम, अशोक साह, विनीत यादव, रामसागर सदा, कैलाश राय, शिवजी मंडल, विंदेश्वर महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री गुप्ता को निर्विरोध चुन कर बधाईयां दी।