बिहार

MADHUBANI:- पुलिस की कार्रवाई नही होने से नाराज युवक ने समाहरणालय में आत्मदाह करने की काशिश की

मधुबनी- 18 जून। समाहरणालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक बाइक सवार तेजी से समाहरणालय में घुसा और बाइक से उतर कर अपने शरीर पर किरासन तेज छिड़क कर आत्मदाह करने करने लगा। मौके पर मौजुद सुरक्षा कर्मियों और आम लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं आत्मदाह की बात सुनते ही समाहरणालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दिलेरी दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ाए व्यक्ति की पहचान अरेर थाना के नागदह गांव निवासी मो शकील के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मो. सकील को पकड़ कर सदर अस्पताल मधुबनी ले जाकर मेडिकल जांच कराया और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी। दरअसल, पीड़ित मो. सकील का कहना था कि, उसे गांव के कुछ लोगों ने सुनसान जगह पर पकड़ कर मारपीट किया और 12 हजार रुपये छीन लिये। एफआईआर के लिए अरेड़ थानाध्यक्ष के पास गए, तो उन्होंने बदसलूकी की और एफआईआर करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वे एसपी कार्यालय गए। जहां से फोन किये जाने के बाद मेरे आवेदन पर एफआईआर हुआ। परंतू थानाध्यक्ष ने धमकी देते हुए बोली, कि तुम पर भी केस करेंगे। गौरतलब है कि मो. सकील के आवेदन पर गांव के ही मो. सराफत,मो.हबीब,मो. इश्तियाक व अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि के अनुसार आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। बहरहाल, समाहरणालय में आत्मदाह के प्रयास की घटना से लोग चकित है और पुलिस को लेकर तरह तरह की बात कर रहे है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button