
बिहार
MADHUBANI:- पुर्व मंत्री शकील अहमद के समक्ष सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली
मधुबनी-20 नवंबर। जिला कांग्रेस कार्यालय मधुबनी में जिला कांग्रेस सदस्यता अभियान का कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद,राज्य सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,बेनीपट्टी पूर्व विधायक भावना झा एवं जिला अध्यक्ष शीतलाम झा ने संयुक्त तौर पर किया।
मौके पर मो अमानुल्लाह खान,अधिवक्ता संजय मिश्र,शमसुल हक,रूपम झा,मो शब्बीर,मो साबिर,अकील अंजुम,भोला झा, सुभाष झा,अनुरंजन सिंह,मो फैजी,गुलाम मोहम्मद,मो तबरेज सहित सैकड़ों ने पार्टी की सदस्य ग्रहण किया।



