
MADHUBANI:- पिकअप की ठोकर से बच्चे की मौत, NH जाम, मृतक बच्चा दरभंगा के छतवन गांव निवासी
मधुबनी- 13 जुलाई। रहिका थाना क्षेत्र के बसैली पंचायत के खपरपुरा मोड़ दरभंगा-जयनगर एनएच 527बी पर पिकअप की ठोकर से एक बच्चा की मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना के बारे में थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि सुबह में जयनगर की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन ने ठोकर मार दिया।गंभीर रूप से जख्मी बच्चा को स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे महेन्द्र मंडल के पांच वर्षीय नाती प्रिंस कुमार छतवन दरभंगा निवासी के रूप में पहचान हुआ है। सड़क दुर्घटना से मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने एनएच को जाम कर दिया। बीडीओ निरंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष राज किषोर ने सड़क जाम हटाने के लिए लोगों से बातचीत किया है। गुस्साए सड़क जाम करने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि विगत पांच महिने में पांच लोगों की मौत सड़क दुर्घटना से हुई है। लोग एनएच सड़क में मंदिर के समीप सिर्फ रोड ब्रेकर निर्माण करने पर सड़क जाम हटाने की बात प्रशासन से कर रहे हैं। काफी समझाने के बाद स्थानीय लोग माने। उसके बाद जाम हटाया गया और सड़क को सुचारू तौर पर चालु किया गया।



