
MADHUBANI:- पत्नी की हत्या होने पर पति ने भाई को बनाया आरोपी
मधुबनी/बिहार-17 नवंबर। जिले के रहिका थाना क्षेत्र के आकाशपुरा गांव में बीते सोमवार की रात भैंसुर ने छोटे भाई की पत्नी को जबरन जहर खिलाकर पीट-पीट कर नृशंस हत्या कर दिया।मृतक महिला के पति परदेश में थे। पत्नी नीरू देवी की हत्या की जानकारी प्राप्त होते ही घर पहुंचा है। मृतक महिला के पति प्रकाश झा ने थाना में पत्नी के आरोपी बड़े भाई,भाभी एवं सहित परिजनों को हत्याकांड के आरोपी बनाया है।मृतक महिला को एक पुत्र एवं एक पुत्री है।बच्चों ने अपने माता को आंखों के सामने मारने की घटना देखकर भयभीत हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दियादी लड़ाई बहुत दिनों से हो रहा था।मृतक महिला को योजना बनाकर उसके भैंसुर ने मुंह में बलपूर्वक जहर खिलाया।बंद कमरे में कई घंटों तक मारपीट कर मार डाला।पड़ोसियों को झगड़े ऐवं चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रहा था। लेकिन लोगों को अंदाजा लगा कि झगड़ा होता हु रहता है।जहर देने की योजना थी कि जानकारी मिलते ही लोगों को बतायेंगे कि जहर खा लिया है।इ स घटना से दो नाबालिग बच्चे अनाथ हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में विभिन्न संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है। पंरतू आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।



