बिहार

MADHUBANI:- पंचायत प्रतिनिधियों का मान-सम्मान होगी मेरी पहली प्राथमिकताः विनोद

मधुबनी- 07 फरवरी। विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी जदयू वरिष्ठ नेता विनोद नारायण सिंह ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को पूर्व एमएलसी सह प्रत्याशी विनोद नारायण सिंह ने जयनगर प्रखंड क्षेत्र के बस्ती पंचायत के राजपुताना मुहल्ला स्थित पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सचिन सिंह के आवास पहुंचने पर एनडीए गठबंधन कार्यकर्ताओं के अलावे अन्य समुदायों के लोगों ने उनका अभिनंदन किया। पूर्व प्रमुख सचिन सिंह ने एमएलसी प्रत्याशी विनोद नारायण सिंह को पाग दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

विनोद नारायण सिंह ने कहा कि हम तो हमेशा आम जनता के साथ था और रहूंगा। कभी भी किसी भी व्यक्ति ने मेरे पास किसी कार्य से संबंधित आने पर मैनें उनके दर्द को अपना दर्द समझा हूं। मैंने पूर्व में भी एमएलसी रहा हूं और जनता के बीच रह कर विकास कार्यों को पूरा करने का काम किया। श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को मान सम्मान दिया। नीतीश सरकार ने पंचायतों को विकसित बनाने के लिए हर योजना पंचायत स्तर पर करा रही है। ताकि बिहार का हर पंचायत मुलभूत सुविधाओं से लेस हो सके। विनोद नारायण सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का मान सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

मौके पर जदयू वरिष्ठ नेता राम विनोद सिंह,प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह,मो हबीब,विपिन बिहारी सिंह,बचनू मंडल,भाजपा वरिष्ठ नेता उद्धव कुंवर,अरविंद तिवारी,नगर अध्यक्ष राज कुमार साह,पैक्स अध्यक्ष पवन सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, फूल सिंह,कृपाल मुखिया,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पासवान समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button