
MADHUBANI:- पंखे से झूलता मिला अधेड़ महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 02 अक्टुबर। हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का उनके ही घर से शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गया। मृतिका की पहचान 55 वर्षीय मसोमात सीता देवी के रूप में हुई है। दरअसल रविवार की सुबह मृतिका का शव पंखे से झूलता देख घर में चीख पुकार मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष व पुअनि यूगेश्वर सिंह सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। इधर मृतका के बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है। इधर घटना से आहत मृतका के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। परिवार में चीख पुकार मचा हुआ है। पूरे ईलाके में मातम पसरा हुआ है। लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण पता चलेगा। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।



