
मधुबनी- 13 जनवरी। खुटौना थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीयी नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते मंगलवार देर रात्रि की बतायी गई है। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में अपना ब्यान दर्ज करवाया है। वहीं पीड़िता के ब्यान के आधार पर थाने में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसमें तीन व्यक्ति को नामजद किया गया है।
नामजद आरोपी में खुटौना थाना क्षेत्र के कुशमार निवासी कौशलेंद्र यादव के पुत्र शैलेश कुमार यादव एवं फुलपरास थाना क्षेत्र के सुगापट्टी निवासी पवन कुमार यादव के पुत्र सत्यम कुमार का नाम शामिल है। तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल है।
ब्यान के अनुसार घटना की रात्रि पीड़िता गांव में ही भागवत कथा देखने गई थी। भागवत कथा देखकर अपने घर आ रही थी, इसी क्रम में आरोपित उसका मुंह दबाकर उसे दूर में ले गया। तथा विरोध करने के बावजूद दुष्कर्म की वारदात के अंजाम दिया। बलात्कार करने के बाद नाबालिग लड़की को वहीं छोड़कर आरोपित फरार हो गया। खुटौना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते घटनास्थल का निरीक्षण किया। तथा पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा। नामजद आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। इधर घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्यक्त है।



