
MADHUBANI:- निगम कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाएंः डीएम
मधुबनी- 13 जनवरी। जिला पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम, मधुबनी के कार्य की समीक्षा से संबंधित बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त राकेश कुमार, नगर निगम के सिटी मैनेजर एवं नगर निगम मधुबनी के सभी कर्मीगण उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा नगर निगम से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जैसे कि सफाई से जुड़े मुद्दे,कर संग्रहण,बाजार से कर की वसूली,आवास अनुदान,दिन दयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की समीक्षा की गई। सभी मुद्दों पर समीक्षा करने के उपरांत कर संग्रहण जैसे कार्यों में धीमी होने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा असंतुष्टि व्यक्त किया गया। तथा जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम के सभी कर्मीगण को अपने कार्यशैली में सुधार लाने हेतु निर्देश दिया गया।
वहीं जिला पदाधिकारी ने कर संग्रहण में वृद्धि लाने हेतु निर्देश दिए गए। तथा कार्य में तेजी लाने हेतु नए उपायों पर विचार करने हेतु कहा गया साथ ही रैन बसेरा एनयूएलएम प्रशिक्षण केंद्र आदि के कार्यों की समीक्षा की गई।



