मधुबनी- 14 जून। एक स्कुली छात्रा से छेड़खानी मामले में गाढ़ा हाई स्कुल के प्रधानाध्यापक लदनियां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार लदनियां थाना क्षेत्र के बेलाही पंचायत के गाढ़ा गांव स्थित हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक नाबालिक छात्रा के छेड़खानी का मामला सामने आया था। जिसके बाद नाबालिक छात्रा की माता के बयान पर लदनियां थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कुल के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनाथ रमण को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया। बताया जाता है कि लदनियां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा ने अपनी बड़ी बहन के लिए प्रमाण पत्र प्रधानाध्यापक से मांगा था। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाण पत्र देने के बाद प्रधानाध्यापक के द्वारा मेरे साथ छेड़छाड़ किया गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने नाबालिक की माता के बयान पर प्राथमिक संख्या-196/25 दर्ज कराया था। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया। इधर आरोपित प्रधानाध्यापक ने अपने उपर लगाए गए सभी आरोपों निराधार और राजनीति से प्रेरित व मनगढ़ंत बताया है।
