
बिहार
MADHUBANI:- नए एसपी सुशील ने पदभार संभालते ही कहा- मधुबनी जिला होगा अपराध मुक्त
मधुबनी-12 जिला के नए पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने गुरूवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रभार ग्रहण किया। मौके पर नए एसपी सुशील कुमार 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले पुलिस अधीक्षक लखीसराय में पदस्थापित थे।
एसपी श्री कुमार ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता मधुबनी जिले में अपराध कंट्रोल करना होगा। उन्होने बताया कि मधुबनी जिला वासी को किस तरह अपराध से मुक्ति मिले, उसको लेकर कार्य करेंगे।



