
MADHUBANI:- धौंस नदी के जलस्तर में वृद्धि, बह गया करहारा का लाइफ लाइन चचरी
मधुबनी- 03 जूलाई। नेपाल से निकलने वाली अधवारा समूह के सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। अधवारा समूह के रातो, बुढ़नद, ककुरा, धौंस नदी का पानी फिलहाल बढ़ रहा है। हालांकि, नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे है। बावजूद, बढ़ रहा नदी का जलस्तर नुकसान करना शुरू कर दिया है। मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के पश्चिमी भूभाग में अवस्थित करहारा पंचायत के मुहाने से गुजर रही धौंस नदी पर बने बांस की चचरी पुल पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया है। चचरी के डूब जाने से अब लोगों को पूरे पंचायत का भ्रमण कर सोइली चोक से बाहर निकलना पड़ रहा है। जबकि, पंचायत के करीब तीन चार वार्डो के लोग मुख्य चैक बसैठ तक आवाजाही के लिए इसी चचरी का इस्तेमाल करते थे। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या को सहज समझा जा सकता है। बताया जा रहा है कि, उक्त चचरी कल दिन के दस बजे के बाद बढ़ रहे पानी में डूब गया और बह गया। ग्रामीणों ने बताया कि, सुबह चचरी के नीचे पानी था। तब उसी चचरी होकर हमलोग बसैठ गए। जब वापसी का समय हुआ तब तक चचरी डूब चुका था। ऐसे में हमलोग पाली होकर गांव लौटे। उधर, ग्रामीणों ने चचरी डूब जाने के बाद तत्काल आवाजाही के लिए उक्त स्थान पर नाव की व्यवस्था करने की गुहार अंचलाधिकारी से लगाई है। अब देखना होगा की, अंचल से नाव कबतक करहारा पहुँच पाती है। मालुम हो कि लोकसभा चुनाव से पूर्व इसी स्थल पर सांसद अशोक कुमार यादव ने करोड़ो की लागत से निर्माण होने वाली पुल का शिलान्यास किया था। बताया जा रहा था कि, उक्त स्थल पर 7.80 करोड़ के लागत से नाबार्ड योजना से उच्च कोटि का पुल निर्माण होना है। फिलहाल, पुल निर्माण कार्य का श्रीगणेश होना शेष है।



