
मधुबनी-15 नवंबर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित दो वर्षीय डीएलएड फेस टू फेस परीक्षा जिले के दो केंद्रों पर शुरू हो गयी है। सोमवार को शिवगंगा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय और वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन पहले दिन किया गया। प्रथम वर्ष के लिए शुरू हुई यह परीक्षा 22 तक होगी। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 24 से 27 तक होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय के एचएम सह केंद्राधीक्षक मौलाना अब्दुलस शमी ने बताया कि इस केंद्र पर प्रथम पाली में 316 छात्रों में से 10 अनुपस्थित थे। वहीं दूसरी पाली में 310 में से आठ अनुपस्थित हुए। वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 620 में 603 उपस्थित 17 अनुपस्थित रहा। इस पाली में एफ वन विषय की हुई परीक्षा। द्वितीय पाली में एफ दो विषय की परीक्षा ली गई। द्वितीय पाली में 544 परीक्षार्थी में 13 अनुपस्थित रहे। एचएम सह सीएस अजीत कुमार साहु ने बताया कि इस केंद्र पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। परीक्षा विभाग में ओजैर अहमद, डॉ. रामसेवक झा, डॉ.शिवनन्दन शर्मा, महाकांत प्रसाद,सुधांशु शेखर झा व अन्य थे। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त आदेश निकाला गया है। जिसमें सभी सीएस को कई जरूरी निर्देश दिये गये हैं। जिसके आलोक में शुरू हुई परीक्षा को लेकर निगरानी की गयी। विभागीय गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा ली गयी।



