बिहार

MADHUBANI:- दो कुख्यात अपराधी लोडेड देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

मधुबनी- 15 सितंबर। लदनियां थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़ कर बाइक सवार दो कुख्यात अपराधी को एक लोडेड देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस,लूट के रुपये सहित लूट कांड में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया था। लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से ग्रामीणों की उग्रभीड़ द्वारा मारपीट से जख्मी गिरफ्तार कुख्यात अपराधी हरिश्चन्द्र राय एवं सुभाष कुमार पासवान को इलाज के लिए लदनियां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने पूर्व से हार्ट पीड़ित जख्मी सुभाष कुमार पासवान को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया अपराधी पांच के संख्या में थे। जिसमें दो अपराधी पकड़ा गया। जबकि लाइनर सहित तीन अपराधी भागने में सफल रहे। बाइक सवार अपराधी के संग से एक लोडेड देसी कट्टा, लूट के नकद, बिना नम्बर के घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। मुताबिक घटना गुरुवार की सुबह करीब सबा सात बजे की।

स्थानीय व्यवसायी सुधीर दास लदनियां महथा रोड स्थित अपने आवास से अन्य दिनों की तरह अपना दुकान खोलने हाथ में झोला में रुपये लेकर जा रहा था। इसी बीच उतर दिशा से दो बाइक सवार अपराधी पहुंचे और व्यवसायी के हाथ से झोला छिनने का प्रयास किया।

विरोध करने पर अपराधी ने देसी कट्टा के बट से सिर पर प्रहार कर व्यवसायी को जख्मी कर झोला छिनकर महथा गांव की भाग निकला। झोला फट जाने से रुपये कुछ दूर तक रुपये गिर गया। इधर लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बाइक सवार अपराधी द्वारा व्यवसायी से रुपये लूटकर भागने खबर सुनते ही आनन फानन में एस आई सचिन कुमार,जेपी यादव, एएसआई सच्चिदानंद सिंह रजनीश सहित अन्य पुलिस के साथ बाइक और चार पहिया वाहन से पीछे किये। ग्रामीणों एवं पुलिस को आते देख अपराधियों ने छपकी गांव में एनएच 104 के पूरब छपकी से महुआ जाने वाली सड़क से भागने लगे। लदनियां थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों अपराधी को खदेड़ कर दबोच लिया गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए कुख्यात अपराधी 38 वर्षीय हरिश्चन्द्र राय की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के एकडारा एवं 27 वर्षीय सुभाष कुमार पासवान की पहचान जयनगर थाना के कुआढ गांव के रूप में की गई है। संग तलाशी के दौरान लूट कांड में प्रयुक्त बिना नम्बर की बाइक,तीन जिंदा कारतूस एवं लूटी गई कुछ रुपये बरामद हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button