
क्राइम
MADHUBANI:- देसीकट्टा के साथ 2 गिरफ्तार, 3 मोबाइल जप्त
मधुबनी/बिहार-20 नवंबर। ललमनियां पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना क्षेत्र में कोलहट्टा चौक पर देसीकट्टा के साथ बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरैल के नवीन कुमार कामत को गिरफ्तार किया गया। ओपी प्रभारी गुलाम सरबर ने बताया कि उसी गांव के उसके साथी धीरज कुमार यादव को भी उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया गया।
नवीन कुमार कामत ने धीरज कुमार यादव से बरामद हथियार हासिल करने की जानकारी पुलिस को दी थी। बताया गया कि उक्त दोनों गिरफ्तार व्यक्ति कोलहट्टा चैक पर देसीकट्टा लहरा रहे थे। तथा वहां के लोगो को भयभीत कर रहे थे। किसी ने गुप्त रूप से फोन पर इस संबंध सूचित किया था।



