
बिहार
MADHUBANI:- देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
मधुबनी- 04 जूलाई। खुटौना थाना पुलिस के रात्रि गाश्तीदलने बुधवार रात सधन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग में बलानपट्टी केपास एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का संकेत दिया। तलाशी लेने परउसके पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद देसीकट्टा,कारतूस वबाइक जब्त कर दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनोयुवकों की पहचान थाना क्षेत्र के बलानपट्टी के रामनाथ राय के पुत्र संजय राय एवं दूसरास्वःरामबिलास साह के पुत्र लक्ष्मण साह के रूप में हुई। दोनों युवकों के खिलाफअवैध शस्त्र अधिनियम के तहत थाने में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दियागया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एसआई सुनंदाकुमारी,पीटीसी श्रीराम ठाकुर,सिपाही इंद्रजीत कुमार आदि शामिल थे।



