
MADHUBANI:- देवधा के पीठवा टोल में अपराधियों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने एक अपराधी को दबोचा
मधुबनी-22 फरवरी। जिले के देवधा थाना क्षेत्र के पीठवा टोला के बर्फ फेक्ट्री के समीप मंगलवार की सुबह हथियार से लैस दो अपराधियों ने पीठवा टोला निवासी जय प्रकाश यादव पर रुपये छीनने की नियत से फायरिंग किया। जिससे जय प्रकाश यादव उम्र करीब 60 पिता स्व जुगत लाल यादव वार्ड संख्या- 12 पीठवा टोला थाना देवधा निवासी पर फायरिंग किया। जिससे जय प्रकाश यादव बाल बाल बच गए। तथा जान बचा कर खेत की ओर भाग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने चारो ओर से घेराबंदी कर एक अपराधी को पिस्तौल के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। तथा अपराधी की जमकर पिटाई की। जब की एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना देवधा थाना को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक अपराधी को पिस्तौल के साथ पुलिस के हवाले किया। जबकि घटनास्थल पर पुलिस के मौजूदगी में ग्रामीणों ने खोजबीन करने के क्रम में घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जबकि पुलिस के जाने के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर एक लावारिस हालत में मोबाइल बरामद किया।



