बिहार

MADHUBANI:- दुर्गा पूजा के मद्देनजर 26 अक्टूबर तक सभी अवकाश रद्द, डीजे न देने का शपथपत्र देना जरूरी, वर्चुअल माध्यम से बैठक में बोले DM, कहा-उपद्रवी तत्वों व अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करें

मधुबनी-15 अक्टूबर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों आदि के साथ दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण व अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक सम्पन्न करने को लेकर वर्चुअल माध्यम से बैठक कर अबतक की तैयारियों का विस्तृत समीक्षा किया। तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पूजा आयोजन समितियां अनिवार्य रूप से अपने संबधित थाने लाइसेंस ले,इसे सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति के सभी प्रमुख लोगों से उनके पासपोर्ट साइज फोटो और पता उनके मोबाइल नंबर के साथ लिए जाएं। उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस के मार्ग की जानकारी पूर्व से ही कर ले एवं उसका भौतिक सत्यापन भी कर ले। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर ले कि निर्धारित मार्ग से विचलन किसी भी स्थिति में नही होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ऐसे में सभी प्रतिनियुक्ति अधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय पूर्ण रूप से मुस्तैद रहेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने हेतु जिला स्तर से बड़ी संख्या में संवेदनशील स्थानों पर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अतः उक्त आलोक में दुर्गापूजा के अवसर पर 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2023 तक के लिए सभी प्रकार का अवकाश रद्द किया किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थिति में संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर ली जाए। उन्होंने धारा 107 के तहत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने एवं बंध पत्र पर अमल करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क की सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घण्टे सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्वों एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करने से थोड़ी से भी नही हिचके। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष पूरी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेगा। तथा हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि को देना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ सभी सुरक्षात्मक व्यवस्था अनिवार्य रूप हो,यह हरहाल में सुनिश्चित करवाये। जिलाधिकारी ने विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जर्रर बिजली तार को ठीक करवा लें, साथ ही विसर्जन जुलूस के दिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा की अवैध शराब की धड़पकड़ एवं विधिव्यवस्था संधारण को लेकर सघन वाहन जांच चलाने एवं औचक छापेमारी करने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि डीजे पर पूर्व प्रतिबंध रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी डीजे मालिक से डीजे न देने का शपथपत्र लिखित रूप से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने पर उनका डीजे जब्त किया जाए और प्राथमिकी दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी भीड़-भाड़ इलाके एवं मेले में सादे लिबास में पुलिस कर्मी भी तैनात होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button