
MADHUBANI:- दिनदहाड़े कैश मैनेजमेंट कर्मी से 1.19 लाख की लूट
मधुबनी-24 मई। झंझारपुर आरएस ओपी क्षेत्र में निजी फायनेंस कंपनी के स्टाफ से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 1 लाख 19 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झंझारपुर उपकारा स्थित रेडिएंट कैश मैनेजमेंट के स्टाफ सुशील कुमार ठाकुर उपकारा के पीछे वाली गली में स्थित अमेजॉन के ऑफिस पर पहुंचे। यह घटना उस वक्त हुई जब सुशील कुमार मार्केट से पैसा कलेक्ट कर दूसरे जगह जा रहे थे, उसी क्रम में तीन बदमाशों ने सुशील कुमार के ऊपर पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोलीबारी में सुशील कुमार बाल-बाल बच गए।
वहीं बदमाशों ने गोलीबारी करते हुए। सुशील कुमार के पास पैसों से भरे बैग दो बदमाशों ने छीन लिया। तथा फायरिंग करते हुए एक लड़का आगे बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। उसी बाइक पर तीनों बदमाश बैठकर घटनास्थल से फरार हो गए। जिसके बाद इस घटना की सूचना आरएस ओपी पुलिस प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार दी गई। सूचना पाते पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। झंझारपुर आरएस ओपी थाना ने इस घटना के संबंध में बताया की घटनास्थल से एक खोखा एवं बुलेट्स बरामद हुई है। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



