बिहार

MADHUBANI:- दिनदहाड़े साईकिल सवार को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में DMCH रेफर

मधुबनी-11 सितंबर। बेखौफ अपराधियों ने एक साईकिल सवार व्यक्ति के पैर में गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के गोधनपुर गांव के भट्ठा समीप की है। जख्मी युवक की पहचान शिवे सिंहपुर गांव निवासी 42 वर्षीय सुशील ठाकुर पिता भिलाई ठाकुर के रूप में हुई है। जख्मी व्यक्ति साइकिल से जमीन रजिस्ट्री के लिए अपने घर से झंझारपुर रजिस्ट्री ऑफिस आ रहा था। इसी क्रम में अचानक सुनसान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने युवक के पैर में गोली मार कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश मे जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखा बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसी दरभंगा रेफर कर दिया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया व्यक्ति को पाव में गोली लगी है। जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है। जख्मी व्यक्ति की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जख्मी की पत्नी अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर पहुंची। उन्होंने जमीनी विवाद को लेकर गोली चलाने की बात कही है। उन्होंने गांव के ही दो युवक पर आरोप लगाया हैं। झंझारपुर अंचल के इंस्पेक्टर महफूज आलम ने बताया लखनौर थाना क्षेत्र के एक युवक के पैर में गोली लगने की बात सामने आयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के द्वारा प्राप्त आवेदन पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button