बिहार

MADHUBANI:- दिनदहाड़े फायरिंग कर युवक से बाईक की लुट, पंडौल थाना क्षेत्र की घटना

मधुबनी- 07 फरवरी। जिले में अपराधियों व लुटेरों का बोलबाला है। जब चाहे तब किसी आम नागरिक के साथ रंगदारी मांगते है। नही देने पर गोलीबारी की घटनाओं का अंजाम देता है। बतादें कि मंगलवार की देर 8ः30 से 9 बजे के बीच पंडौल में बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार घायल कर बाइक छीन लिया। उक्त युवक की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के भौर राजेग्राम निवासी रामसुंदर यादव का 26 वर्षीय पुत्र अनिल यादव के रूप में हुआ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियोग्राफी का काम करने वाले भौर राजेग्राम अनिल यादव अपने सहयोगी उदयपुर बिठुआर निवासी महेंद्र शर्मा के पुत्र सरोज कुमार शर्मा के साथ बाइक से सकरी जा रहे थे। वीडियोग्राफी का काम करने वाले उक्त दोनों युवक अपनी एक अन्य सहयोगी हरिपुर चोक निवासी दीपक कुमार चोधरी की नई अपाचे बाइक लेकर सकरी से अपने घर वापस लौट रहा था। पंडौल डीह टोल-यमसम सड़क किनारे ट्रांसफर के पास जैसे ही बाइक लेकर वह पहुंचा, तभी पीछे से तेज अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक आगे आ कर रास्ता को रोक लिया। तीन में से दो युवक नीचे उतरे और पिस्टल दिखाकर दोनों युवक को गाड़ी से उतार बाइक छीनने लगा। बाइक चला रहे युवक अनिल कुमार यादव ने इसका विरोध किया। जिसपर अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दिया। जिसमें उक्त युवक जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक अनिल यादव को दो गोली लगी है। एक गोली पीठ और एक गोगी कमर के पास लगी है। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग हैरान रह गए। जबतक कोई कुछ समझ पाता, तबतक अपराधी बाइक लेकर वहां से पंडौल बाजार की ओर फरार हो गया। जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। खून से लथपथ युवक अनिल कुमार यादव को स्थानीय लोगों ने उसके साथी सरोज शर्मा को पंडौल बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। तथा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह पंडौल थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं एसआई मो.नदीम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने घटला की जानकारी स्थानीय लोगों से लिया। उसके बाद अस्पताल में भर्ती युवक के साथी से भी घटना के संबंध में पुछा। जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी में जुट गयी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button