बिहार

MADHUBANI:- तीन से लापता व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

मधुबनी-09 जनवरी। बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी गांव स्थित नहर के किनारे एक तालाब में रविवार सुबह में एक शव देखा गया। शव मिलने की बात जंगल में लगी आग की तरह गांव में फैल गई। खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भाड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरतलब है कि बरुआर गांव के 50 वर्षीय निवासी किशुन देव सहनी भूपट्टी गांव स्थित अपने जीजा दिलचन सहनी के यहां रह कर मछली व्यापार करता था। जो विगत बुधवार की रात को भूपट्टी गांव से लापता हो गया। जिसकी तलाशी परिजनों ने अपने स्तर नेपाल व आस पास के क्षेत्र में किया। इसके बाबजूद भी तलाशी के दरमियान कोई सुराग नहीं मिला। इस बाबत मृतक किशुन देव सहनी के पत्नी रीता देवी के द्वारा स्थानीय थाना में पुर्व के जमीनी रंजिश के शक के आधार पर बरुआर गांव के ही रामनारायण सहनी के विरुद्ध अपहरण करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था।पांच दिनों के बाद भूपट्टी गांव स्थित मृतक के जीजा के तालाब से ही शव बरामद हुई। शव मिलने के उपरांत ग्रामीणों ने कुछ देर तक आगजनी करते हुए भूपट्टी कोसी नहर के पास सड़क जाम करते हुए बवाल काटा।फिर हत्यारोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रशासन को ले जाने दिया गया।

थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की राज खुलेगी। हालांकि पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना की जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतक के नाबालिग तीन पुत्री व एक पुत्र के सर से पिता का साया छीन जाने से सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। साथ ही मृतक के परिजनों का भी हाल रो-रोकर बुरा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button