
MADHUBANI:- तीन दिनों से गायब रसोइया की हत्या
मधुबनी- 25 मई। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेतौना में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने महिला की हत्या सिर कूच कर किया है। हत्या के बाद महिला के शव को उसके घर में रखकर बाहर से ताला जड़ दिया गया। जिसके कारण महिला गत दो-तीन दिनों से नहीं मिल रही थी। महिला की पहचान वार्ड संख्या-07 के स्वः फकीर ठाकुर की पत्नी 65 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। महिला गांव के ही मध्य विद्यालय में रसोइयां का कार्य करती थी। महिला के दो दिनों से गायब होने पर स्कूल के शिक्षक उसकी खोजबीन कर रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला के विवाहित बेटियों को सूचना दी। जिसके बाद शनिवार को महिला की मंझली पुत्री बबिता देवी अपने ससुराल भट्ठिशेर से बेतौना स्थित घर पहुँची। जहां घर के खिड़की पर मक्खियों का जमावड़ा था। घर से बदबू आ रही थी। जिसके बाद पंचायत के जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गयी। जहां सूचना पाकर बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर बाहर से लगे ताला को तोड़कर गेट खोला तो महिला का शव सड़ा अवस्था में पड़ा था। जिसे पुलिस ने मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। बताया जा रहा है कि, महिला के सिर के पीछे किसी नुकीली अथवा भारी हथियार से वार कर सिर को फोड़ दिया गया। जिससे महिला की मौत हो गयी होगी। उधर, सूत्रों की माने तो महिला की हत्या में जमीन का मामला सामने आ रहा है। सूत्र बताते है कि महिला को सिर्फ तीन बेटियां ही थी। कुछ लोग उसके जमीन पर निगाह रखे हुए थे। तथा महिला के साथ अक्सर वाद-विवाद होने की भी बात सूत्रों ने बताई है। बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पुत्री के बयान पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और जल्द ही घटना में संलिप्त दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



