बिहार

MADHUBANI:- तंत्र-मंत्र के संदेह में कुट्टी के महंत की हुई थी हत्या, 1 गिरफ्तार

मधुबनी- 12 जून। साहरघाट थाना क्षेत्र के बाबा मस्तराम कुट्टी के महंथ रामू दास मेहता के हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर साहरघाट पुलिस ने खुलासा कर लिया है। जहां हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारोपी की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित सरदार चौक निवासी पंचा दास का 25 वर्षीय पुत्र राज कुमार दास के रूप में हुई है। डीएसपी अमित कुमार कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा करते हुए कहा कि बीते सोमवार की रात महंत की हत्या हुई।
साहरघाट पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के चाचा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू किया गया। वरीय अधिकारी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जिस पर अनुसन्धान करते हुए उक्त आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि बाबा भिक्षाटन के लिए उसके घर आया जाया करता था। इस दौरान आरोपी की पत्नी बाबा के बातों पर भरोसा करती थी। आरोपी से उसकी पत्नी का अनबन होने लगा था। बराबर पति पत्नी में झगड़ा होता था। आरोपी को शंका था कि बाबा ने ही उसकी पत्नी को तंत्र मंत्र से अपने वश में कर लिया है।
इसी आशंका के कारण बाबा को सोए अवस्था में आरोपी ने ईंट और पत्थर से उसकी हत्या कर दी है। बहरहाल बहुत ही कम समय में साहरघाट पुलिस के द्वारा इस कांड का उद्भेदन किए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। एसआईटी में सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई नवीन कुमार, हर्ष राज, धर्मेंद्र कुमार सिंह, आमोद कुमार सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button