
MADHUBANI:- ठगी का फरारी अभियुक्त गिरफ्तार,SC-ST थाना पुलिस ने की कार्रवाई
मधुबनी-11 दिसंबर। एससी-एसटी थाना पुलिस ने दो माह पूर्व में कांड से फरार चल रहे अभियुक्त को साहरघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस निरीक्षक सह एससी एसटी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुशील कुमार यादव व एक अन्य के विरुद्ध उनके ही गांव निवासी अंजलि देवी ने आवेदन देकर दर्ज कराई थी। जिसमें उक्त महिला ने बताया था कि मेरे ग्रामीण ने बोला कि रुपए की बहुत जरूरी है। ग्रुप से 50 हजार रुपया दें। काम खत्म होते ही रूपया वापस कर दुंगा। किसी तरह गांव के ही कई अनुसूचित महिला सूर्यकला देवी,जामुन देवी,निरो देवी,कुमारी देवी से रुपया ठगकर ले लिया। रूपया मांगने पर आज-कल करते रहा। ग्रुप का किस्त भरने में काफी तंग तबाह होते रहे। परंतू उक्त व्यक्ति ने रुपया वापस नही किया। तथा रूपया मांगने पर गली गलौज व मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया। जिसके बाद एससी एसटी थाना में दो माह पूर्व प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी कांड में अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे साहरघाट थाना पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उत्तरा गांव निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र सुशील कुमार यादव के तौर पर हुई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।