बिहार

MADHUBANI:- ट्रैक्टर ट्रॉली में बालू के नीचे से 58 पैकेट गांजा, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

मधुबनी- 19 जुलाई। भारत-नेपाल बॉर्डर पर प्रतिबंधित गांजा की तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ट्रैक्टर चालक है। जो हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन दिघीया टोल के राजेन्द्र गिरी के पुत्र मनीष गिरी के रूप में बताई गई है। उक्त कार्रवाई साहरघाट थाना के सामने मुख्य सड़क पर की गई है। साहरघाट थाना में प्रेस वार्त्ता करते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि, पुलिस को गांजा तस्करी की पूर्व सूचना मिली थी। जिसके बाद इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गयी। जिसके बाद छापेमारी के लिए सर्किल इंस्पेक्टर नीरज वर्मा के अगुवाई में एक एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें एसएचओ साहरघाट अरविंद कुमार, अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हर्ष राज, नवीन कुमार, अभिमन्यु कुमार, आमोद कुमार सिंह, अजित कुमार सहित पुलिस बल को शामिल किया गया। वही, मजिस्ट्रेट के रूप में मधवापुर अंचलाधिकारी को बुलाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि, इसी दौरान मुख्य सड़क से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। जिसके ट्रॉली में बालू लदा हुआ था। मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में बालू को अनलोड किया गया तो ट्रॉली में 58 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जो करीब 301 किलोग्राम थी। एसडीपीओ ने बताया कि, इस रैकेट में अन्य पांच छह लोग संलिप्त है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसडीपीओ ने बताया कि, पुलिस ने फिलहाल, गांजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक मोबाइल को जब्त किया है। एसडीपीओ ने बताया कि, उक्त गांजा को सीतामढ़ी के चोरौत ले जाया जा रहा था।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button