
MADHUBANI:- झंझारपुर में दिन दहाड़े शिक्षक से दो लाख की लुट
मधुबनी-25 नवंबर। झंझारपुर थाने से महज 100 गज की दूरी पर एलआईसी भवन के सामने एक शिक्षक से दो अपराधियों ने दो लाख रुपये जबरन छीन कर फरार हो गया। घटना गुरुवार के दोपहर 2 बजे की है। दिनदहाड़े हुई घटना से लोग अचंभित है। भीड़ भाड़ वाले इलाके से इस तरह की घटना कर अपराधी ने पुलिस को सीधी चुनौती दी है। पीड़ित शिक्षक रुद्रपुर थाना क्षेत्र के भभाम गांव निवासी सीताराम ठाकुर है।
बाइक चलाने वाले उनके सहयोगी एलआईसी एजेंट रखवारी गांव निवासी देवेंद्र यादव है। घटना के बाद दोनों पीड़ित झंझारपुर थाना पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। शिक्षक गंधरायन मिडिल स्कूल में प्रभारी हेड मास्टर है। उन्होंने कहा कि एसबीआई की शाखा से दो लाख निकाले थे। साथ में अपने सहयोगी एलआईसी एजेंट को भी ले गए थे। कुछ पैसा एलआईसी में प्रीमियम का जमा करना था बाकी वह घर लेकर जाते। जैसे ही थाना के आगे एलआईसी गेट पर पहुंचे पीछे से आ रहे बाइक पर सवार दो युवक हेलमेट पहने हुए थे। बाइक को हल्का सा धक्का दिया,बाइक जैसे ही गिरने लगी तभी एक अपराधी गोदी में रखे रुपए से भरा थैला झपट कर भाग निकले। बाजार की तरफ भागे एवं गली होते हुए निकल गए। पल्सर बाइक काले रंग की थी।
सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पीड़ित शिक्षक के साथ घटनास्थल गए और एसबीआई कार्यालय जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फिलहाल शिक्षक दहशत में है। उन्होंने कहा कि झंझारपुर में बीते दिनों बाइक सवार अपराधियों द्वारा हो रहे घटना को देखते हुए वह अपने सहयोगी के साथ एसबीआई कार्यालय गए थे। रास्ते में कहीं गाड़ी रोकी नहीं। रुपए से भरा थैला भी बीच में गोदी में रखे हुए थे। बाबजूद घटना घट गई। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनका अब तक उद्भेदन नही हुआ।



