
MADHUBANI:- जेएन कालेज के प्रो.हैदर सेवानिवृत्त,कालेज प्रशासन ने दी विदाई
मधुबनी- 31 जनवरी। जगदीश नंदन महाविद्यालय में सोमवार को अर्थशास्त्र विभाग के विभाग विभागाध्यक्ष डॉ एसएस हैदर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ लक्ष्मी कांत मिश्र ने की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर हैदर न सिर्फ योग्य शिक्षक थे बल्कि अपने सौम्य व मृदुल स्वभाव के कारण छात्रों एवं शिक्षकों के बीच लोकप्रिय रहे। इनकी सेवानिवृत्ति से महाविद्यालय में जो रिक्तता आई है उसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है। डॉक्टर हैदर महाविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से भी संपृक्त रहे हैं। प्रो. हैदर के विदाई समारोह में महाविद्यालय के बर्सर प्रो. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि हैदर साहब के सेवानिवृत्त होने से विद्यालय में छात्रों एवं शिक्षकों के बीच एक शून्यता आ जाएगी। विदाई समारोह में प्रो.हैदर को पाग व दुपट्टा से सम्मानित किया गया।
मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रो.हरे कृष्ण झा हरि,डॉ अनिल कुमार चौधरी,डा.अरुण कुमार ठाकुर,डॉ. रिंकी कुमारी,प्रो. हिमांशु शेखर,डॉ.अब्दुल गनी,डॉ. सुप्रिया कुमारी डॉ.संगीता कुमारी, प्रो.सुनीता कुमारी,डॉ.रचना शालिनी,प्रो.राहुल कुमार झा, प्रो.अल्पना कुमारी,शिक्षकेतर कर्मी प्रमोद कुमार झा,पंकज कुमार,राजेश कुमार, देवेंद्र राम सहित अन्य ने अपने उद्गार व्यक्त किए।



