
MADHUBANI:-जीविका दीदियों ने लिया नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प
मधुबनी-25 नवंबर। जिला पदाधिकारी अमित कुमार दिशाबोध से नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को जीविका दीदीयों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीविका जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती ऋचा गार्गी के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के मधेपुर,मधवापुर,पंडौल,फुलपरास,रहिका,राजनगर जैसे प्रखंडों में जीविका दीदियों के द्वारा आज नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें जागरूकता रैली,शपथ ग्रहण कार्यक्रम, मेंहदी कार्यक्रम,रंगोली निर्माण एवं परिचर्चा के माध्यम से नशाखोरी की बुराइयों को उजागर करने आदि जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जीविका द्वारा सामाजिक चेतना के स्तर पर सदैव सुधारात्मक प्रयास किए जाते रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य में 26 नवंबर को पूरे जिले की जीविका दीदियां नशा मुक्ति दिवस के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किया।



