
MADHUBANI:- जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का नामांकन जारी, महासचिव के लिए बसंत चौधरी और फैज अहमद ने भरा पर्चा, कार्यकारणी सदस्य के लिए राहुल कुमार ने दाखिल किया नामांकन,मतदान 25 जुलाई को
मधुबनी- 16 जुलाई। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का नामांकन जारी है। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारणी सदस्य पद के लिए युवा अधिवक्ता राहुल कुमार ने अपने प्रस्तावक मेराज अहमद के साथ निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर प्रसाद के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इधर निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर प्रसाद ने बताया कि बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कुल सात नामांकन हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कैलास साह,महासचिव पद के लिए बसंत कुमार चौधरी एवं फैज अहदम,संयुक्त सचिव पद पर सकेत महतो,सहायक सचिव पद पर समीर कुमार, कार्यकारण सदस्य पद के लिए ललित कुमार सिंह एवं राहलु कुमार ने अपना नामांकन पत्र भरा है।

मालुम हो कि 17 जुलाई को दिन के 4 बजे तक ही नामांकन होगा। जबकि नामांकन की संवीक्षा 18 जुलाई को दोपहर एक बजे से 2 बजे तक की जाएगी और उम्मीदवार उसी दिन 4 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं 19 जुलाई को दिन के 11 बजे उम्मीदवारों के नामों की घोषण कर दी जाएगी। मतदान 25 जुलाई को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक होगा। तथा 25 जुलाई को ही शाम 5 बजे से मतों की गिनती होगी और गिनती समाप्ति के बाद घोषणा की जाएगी।



