MADHUBANI:- जिप सदस्य ने अपने घर पर ही बना लिया यात्री शेड, विवादों में घिरी

मधुबनी-12 अक्टुबर। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी जिला परिषद क्षेत्र संख्या-05 के मकिया में निर्मित यात्री शेड उद्घाटन के साथ ही विवादों से घिरता नजर आ रहा है। यात्री शेड के उपयोगिता पर अधिक सवाल उठ रहे है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र संख्या-05 के पार्षद नसीमा प्रवीण के अनुशंसा पर उक्त यात्री शेड का निर्माण करीब 07 लाख 49 हजार के प्राक्कलित राशि से कराई गई। यात्री शेड का निर्माण मुख्य सड़क किनारे की गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शेड का निर्माण जिप सदस्य ने अपने मकान सह पति के दुकान के समीप ही करवा दी। जिससे उक्त शेड का लाभ लोगों को शायद ही नसीब होगा।

लोगों की माने तो उक्त शेड की व्यापक जांच की जरूरत है। आखिर, इस स्थल का एनओसी कैसे मिला और जनता के उपयोग के लिए निर्माण होने वाली शेड जिप सदस्य के घर के आगे कैसे निर्माण हुई?

गौरतलब है कि सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव व स्थानीय पार्षद ने उक्त शेड के साथ दो अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद से ही उक्त शेड को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

BIHAR:- सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 882 करोड़ 87 लाख जारी, 3 चरणों में होगा निर्माण,त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के जरिए इलाज करवा सकेंगे,कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Rashifal

error: Content is protected !!