
MADHUBANI:- जानीपुर में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव
मधुबनी- 10 मई। पतौना थाना क्षेत्र के जानीपुर मुनीराबाद गांव में शुक्रवार को एक झाड़ी में लीची के पेड़ से 15 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही पतौना थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पास्टर्माटम के लिए सदर अस्पाताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय युवती नौवीं की छात्रा विनोद सहनी की पूत्री थी। शुक्रवार की सुबह लीची के पेड़ से लटक रहे मृत हालत में शव को देख लोगों ने देखते ही शोर मचाने लगे। धीरे-धीरे पुरे गांव में घटना की खबर आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी पतौना थानाध्यक्ष राजकिशोर को दी गई। पुलिस ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में मृतक के पिता विनोद सहनी ने बताया कि हम लोग पूरे परिवार रात्रि 11 बजे तक खाना खाकर सो गए थे। जिसके बाद हम लोगों को कुछ पता नही चला। सुबह होते ही हमारी पुत्री के शव मिली मिलने की खबर मिली। पतौना थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से पुलिस कर रही है।



