मधुबनी- 22 नवंबर। मधुबनी जिले में अपराधी बेलगाम हो गयी गया है। शुक्रवार देर शाम का जिले के जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन पर नकाबपोश अपराधियों ने मुद्रा एक्सचेंज व्यवसायी से रुपये छीनने को लेकर गोली चलायी। जिसमें व्यवसायी पुत्र को गोली लगी, जबकि पिता को पिस्तौल के बट से मार कर गंभीर रूप से घायल कर लाखों रुपए लूट कर अपराधी फरार हो गया। जयनगर के लोगों के मदद से ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयनगर अस्पताल की चिकित्सक डॉ प्रियंका कुमारी ने पिता और पुत्र की हालत नाजुक देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। जख्मी व्यक्ति की पहचान देवधा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 पिठवा टोला निवासी 50 वर्षीय जय प्रकाश यादव एवं उसका पुत्र 35 वर्षीय चंदन कुमार के तौर पर हुई है। चिकित्सक के अनुसार चंदन कुमार के पेट में गोली लगी है। वहीं उनके पिता खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर जख्मी व्यक्ति से घटना के संदर्भ में पूछताछ किया। घटना को लेकर जयनगर थाना पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी व्यक्ति जय प्रकाश यादव जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में नेपाली भारतीय रुपया एक्सचेंज करने का काम करता है। रोज कि तरह आज भी वे अपने घर जयनगर रेलवे स्टेशन के फूट ओवर ब्रीज के माध्यम नेपाली रेलवे स्टेशन के रास्तें अपने घर पीठवा टोला जा रहा था। इसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घायल व्यक्ति जय प्रकाश यादव ने बताया कि अपने पुत्र को घर ले जाने के लिए बाईक लेकर नेपाली रेलवे स्टेशन के पास आने को कहा मेरा पुत्र बाईक लेकर वहां था, तो हम फूट ओवर ब्रीज से नेपाली रेलवे स्टेशन उतरने के क्रम में हथियार से लैस नकाबपोश चार अपराधियों ने पीछे से आकर मेरे पास मौजूद रुपये भरा बैग छीनने लगा। अपराधियों और मेरे बीच खींचतान के बीच दो अपराधी हमारे पुत्र चंदन कुमार को अलग कर गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि दो अपराधी ने हमें पिस्तौल के बट से मार कर घायल कर हमारे पास मौजूद रुपये भरा झोला लेकर फरार हो गया। इधर जयनगर के एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि घटनास्थल नेपाली रेलवे स्टेशन पर हुआ। मामला जीआरपी थाना में दर्ज होगा। जयनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जीआरपी के साथ मिलकर पुरे मामले की जांच में जुट गयी है।