बिहार

MADHUBANI:- जयनगर में दिनदहाड़े अपराधियों की गोली से दो जख्मी

मधुबनी- 10 नवंबर। सीमावर्ती शहर जयनगर में अपराधियों ने एक दिन में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की दो घटना को अंजाम दिया। पहली घटना शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के वाटरवेज चोक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के पड़वा गांव निवासी 40 वर्षीय बदरी यादव बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह बदरी यादव वाटरवेज चैक से बाजार की ओर पांव पैदल जा रहा था। पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधियों एवं बदरी यादव के बीच बाद विवाद हुआ और बदरी यादव पर दो गोली चलाई। जिससे बदरी यादव के बांया हाथ व बांया जांग में गोली लग गई। घटना से कुछ पहले रामनगर रमणा जा रहे जयनगर थाना डायल 112 पुलिस वाहन ने स्थानीय लोगों के सूचना पर घटना पर पहुंच गई। डायल 112 के इंचार्ज एसआई फहीमुददीन अंसारी ने अपने पुलिस बल के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को अपने साथ ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चिकित्सक डॉ विजय कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिल्हाल घायल व्यक्ति खतरे से बाहर बताया गया है। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गोबराही गांव में दोपहर का बताया गया है। दो बाइक सवार अपराधियों ने शत्रुध्न यादव पर गोली चलाई। जिससे उसके दांयी हाथ में गोली लगने से घायल हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए जयनगर के एक प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जिसे चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है। सूत्रों की मानें तो जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। घायल युवक शत्रुध्न यादव ने बताया गांव में एक जगह कुछ लोगों के साथ पंचायत करने गए थे। पंचायत समाप्त होने के बाद एक दुकान पर कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थें। इसी क्रम में बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली चलाई। किसी तरह जान बचाने के लिए भागने लगा। इसी क्रम में शत्रुध्न यादव के दांयी हाथ में गोली लग गई। जिससे वे घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए जयनगर के एक प्राईवेट नर्सिंग होम में भत्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायल व्यक्ति के द्वारा प्राथमिकी हेतु आवेदन नहीं दिया गया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि एक ही ग्रुप के द्वारा दोनों घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है। वर्चस्व की लड़ाई के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। पुलिस अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। तकनीकी सेल के मदद से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button