
MADHUBANI:- जयनगर में अनुश्रवण की बैठक में राशन व गैस का छाया रहा मुद्दा
मधुबनी-08 सितंबर। जयनगर अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ बेबी कुमारी की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जन वितरण प्रणाली एवं गैस सिलेंडर का मुद्दा छाया रहा। जबकि कई सदस्यों ने अनुश्रवण से संबंधित कई मुद्दों पर एसडीओ का ध्यान आकर्षित किया। भाकपा माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह एवं लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान ने गैस ऐजेंसी के द्वारा होम डिलीवरी के नाम पर खानापूर्ति और भेडरों के द्वारा गैस वितरण में निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की उगाही को लेकर एसडीओ के समक्ष बातें रखी। इसी क्रम में एसडीओ ने भी माना कि गैस के भेडरों के द्वारा सिलेंडर वितरण में अधिक राशि लिया जाता है। सदस्यों ने गैस सिलेंडर भेंडर और चार चक्का वाहन मुख्य सड़क पर लगाने का मामला भी उठाया। सीमावर्ती इलाकों में खाद की किल्लत और कालाबाजारी करने एवं विक्रेताओं के द्वारा पाउस मशीन में फिंगर के बाद भी अधिक खाद उठाने की बात कही गई। एसएफसी गोदाम में वर्षा से जल जमाव की समस्या अनाज बर्बादी अवगत कराया है। नये गोदाम निर्माण के लिए जगह चिन्हित कर वरिय पदाधिकारी को पत्राचार किया जाएगा। जयनगर के पीडीएस विक्रेता का बकाया का भुगतान करने एवं बस किराए में बढ़ोतरी का मामला उठाया गया। इस पर एमभीआई द्वारा किराया तालिका मंगा कर किराया निर्धारित किया जाएगा। मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी विपिन अंशू, जिला परिषद सदस्य अंजली कुमारी, कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र साह,भाकपा माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह, भाजपा अध्यक्ष किशुन देव सहनी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, लोजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान,माकपा से रामजी यादव, विधान पार्षद प्रतिनिधि सूर्यनाथ यादव, अमरेश झा,पंकज सिंह राठौर,श्यामल ठाकुर,राम लाल पासवान समेत अन्य मौजूद थे। बैठक में कई पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।



