
बिहार
MADHUBANI:- जयनगर प्रखंड व अंचल कार्यालय होगा भ्रष्टाचार मुक्तः प्रमुख पूनम
मधुबनी-17 जनवरी। सोमवार को जयनगर प्रखंड कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख पूनम देवी एवं उप प्रमुख विनोद कुमार यादव ने अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख ने उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जयनगर प्रखंड कार्यालय अब भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। प्रखंड सह अंचल कार्यालय संबंधित कार्य ससमय निस्पादन नहीं होने पर पीड़ित व्यक्ति भयमुक्त होकर कार्यालय कार्य के लिए संपर्क करें। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी प्रखंड स्तर पर शिक्षा,स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाना है।
मौके पर जाप जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर यादव,समाज सेवी वीरेंद्र यादव, जामुन चोधरी समेत कई मौजुद थे।