
MADHUBANI:- जयनगर नपं प्रशासन शहर के साफ सफाई के प्रति जागरूकः मुख्य पार्षद
मधुबनी- 30 मई। जयनगर में सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चोक के समीप महिला-पुरुष युरिनल का उद्घाटन मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार,वार्ड पार्षद विनोद कुमार शर्मा, गोविंद मंडल,गणेश पासवान,इंद्र देव साह शिवजी पासवान एवं दिनेश पूर्वे ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया। मौके पर मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने कहा कि जयनगर नगर पंचायत क्षेत्र ओडीएफ घोषित होने के बाद स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन शहरी क्षेत्र के सभी 14 वार्डों में हर तरह के विकासित कार्य कराया हैं। सीमावर्ती शहर जयनगर में पुरुषों के अलावे खासकर महिलाओं को शौच के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। वार्ड पार्षदों के सहयोग से युरिनल लगाने की सहमति प्रदान की गई। तथा शहर के छह सार्वजनिक स्थानों पर आज विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया है। मुख्य पार्षद ने कहा एक कार्यक्रम के दौरान लखीसराय जाने के क्रम में शहरी क्षेत्रों में शौच हेतु युरिनल लगा देखा और मेरे मन जयनगर शहरी क्षेत्रों में युरिनल लगाने की उम्मीद जगी। वार्ड पार्षदों के सहयोग से आज वह उम्मीद पुरी हुई है। तथा युरिनल का उद्घाटन पर जनता को समर्पित किया गया है। नपं प्रशासन शहर को साफ सफाई के प्रति जागरूक हैं। खासकर महिलाओं को शौच के लिए जहां तहाँ भटकना पङता था। लेकिन अब ऐसी व्यवस्था नपं के द्वारा कर दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि इसका लगाना आम लोगों को सुविधा देना है। इससे शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है। लोगों को शौच के लिए यत्र-तत्र भटकना नहीं पङेगा। उन्होंने कहा कि युरिनल का प्रयोग करे और साफ सफाई में नगर पंचायत का साथ दें। भविष्य में और स्थानों पर जरूर पड़ने पर अतिरिक्त युरिनल लगाया जाएगा। ईओ ने शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए युरिनल के प्रयोग करने की बात कही। मौके पर प्रधान लिपिक मोहन कुमार,अरविंद कुमार,जीतेन्द्र कुमार, सोभीत मंडल एवं सुमन बंका के अलावे अन्य मौजूद थे।



