
MADHUBANI:- जयनगर नपं क्षेत्र के साफ सफाई में चुटे कार्यपालक पदाधिकारी
मधुबनी- 28 सितंबर। जयनगर नगर पंचायत क्षेत्र को साफ सफाई में नंबर वन बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन तत्पर हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव के आदेश के आलोक में बुधवार को जयनगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रशासक डा. इंद्र कुमार मंडल ने सभी सफाईकर्मियों के साथ बैठक कर सफाईकर्मियों के साथ शहरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रशासक ने बताया कि सरकार ने स्वच्छता के लिए संयुक्त भारत सप्ताह मना रही है। आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण को साफ करने एवं शहरों की स्वच्छता को सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छता के लिए संयुक्त भारत स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस क्रम में जयनगर नगर पंचायत के सभी सफाईकर्मियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत शहर को स्वच्छ रखने हेतु क्लीन ड्राइनिंग करने,घर घर से कचरे का उठाव सुनिश्चित करने,कचरे का परिवहन एवं प्रसंस्करण, बायोडिग्रेडेवल एवं प्लास्टिक कचरे का निपटान करने,डिब्बे की सफाई,कचरे का श्रोत घर ही अलगाव सूखा एवं गीला हेतु प्रचार प्रसार की गतिविधि,जल श्रोत के आसपास सफाई करवाना एवं वहां वृक्षारोपण करना एवं एकल उपयोग प्लास्टिक अपशिष्ट से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में प्रचार प्रसार करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इससे पूर्व नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रशासक ने सभी सफाईकर्मियों के साथ बैठक कर शहर को साफ-सफाई रखने में उनके भुमिका की सराहना करते हुए सफाई के प्रति तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। मौके पर अमर कुमार,शंकर श्रीवास्तव,सोभीत मंडल एवं भोगेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद थे।



