
MADHUBANI: जयनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार शराब मामले में निलंबित
मधुबनी- 23 जून। जयनगर थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष संजय कुमार को शराब मामला सहित कई आरोपों को लेकर दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी के आदेश के मधुबनी पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष के निलंबित होने पर आम लोगों ने चैन की सांस ली तो कई सफेदपोश गम में डूब गए हैं।
आपको बतादें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार थानाध्यक्ष का एक आडियो वायरल हुआ था। जयनगर में शराब पकङने के उपरांत थाना को सुपुर्द करने पर थानाध्यक्ष के द्वारा बोला जा रहा है कि आप मेरे क्षेत्र आगे से शराब नहीं पकड़े। मुझे पकङना होगा तो मै खुद शराब तस्कर को पकड़ लेगें। वायरल आडियो में थानाध्यक्ष के द्वारा आपत्तिजनक बातें भी कहीं गई है।

पुलिस अधीक्षक मधुबनी के अनुसंसा के आलोक में जयनगर के थानाध्यक्ष संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से समान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केन्द्र बनाया गया है।



