
MADHUBANI:- जयनगर के सेल्समैन से तीन लाख की लूट
मधुबनी- 29 जनवरी। लदनियां थाना क्षेत्र के परसाही-धर्मवन गांव के बीच पीडब्ल्यूडी सड़क पर तीन बाइक सवार अपराधियों द्वारा जयनगर के एक सेल्समैन से करीब तीन लाख रुपये,मोबाइल सहित अन्य समान लूटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार शाम की है। जयनगर अम्बे इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी के सेल्समैन अमरेश कुमार के मुताबिक वे बाइक से खुटौना,बेलाही से तगादा वसूली कर जयनगर वापस लौट रहा था। परसाही-धर्मवन गांव के बीच मौके का लाभ लेकर बाइक सवार तीन अपराधियों ने सेल्समैन को ओवर टेक कर बाइक को आगे से रोक दिया।कट्टा का भय दिखाकर बैग से 2 लाख 76 हजार रुपये,मोबाइल,एटीएम सहित अन्य समान छीन कर रफ्फूचक्कर हो गया। अमरेश कुमार खजौली थाना के छपराढ़ी गांव का रहने वाला है। घटना की भनक लगते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरु दी। उन्होंने बताया कि सेल्समैन अमरेश कुमार के लिखित शिकायत पर तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध केस दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस छापेमारी शुरु कर दी है। कोई सफलता नहीं मिली है।



